रामपुर: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

रामपुर: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय तिलक नगर कॉलोनी में एक विशेष बैठक आयोजित हुई, जिसमें उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी को रेल मंत्रालय सलाहकार समिति, भारत सरकार में सदस्य मनोनीत किए जाने पर व्यापारी वर्ग द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से आम जनता और व्यापारी समाज की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और देश में उद्योग एवं व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। उन्होंने रोजगार के अवसर बढ़ाने और व्यापारी समाज को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसके साथ ही, उन्होंने जनपद रामपुर के विकास हेतु प्रमुख घोषणाएँ कीं:
✅ जिला चिकित्सालय में मेडिकल कॉलेज की शीघ्र शुरुआत
✅ राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में एलएलबी, बीए एलएलबी, एलएलएम सहित अन्य कोर्स शुरू कराना

इस बैठक में जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राज बहादुर यादव, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, युवा नगर अध्यक्ष पुलकित अग्रवाल, इकराम अली, विजय गगरी, महबूब अली, संजय गुप्ता, हरिओम सैनी, अकबर अली, सोनू सैनी, भजनलाल प्रजापति, फहीम अहमद, आसिफ उल्लाह खान, अब्दुल सत्तार लाल, अनिल यादव, प्रदीप यादव, ओमकार श्रीवास्तव, राजू सुमन मंडल अध्यक्ष, अशोक राठौर, राजीव लोचन समेत सैकड़ों व्यापारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.