रामपुर मे आत्महत्या के मामले में रंगदारी मांगने क आरोपी किया गया गिरफ्तार, न्यायालय में पुलिस ने किया पेश, भेजा गया जैल
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान
रामपुर की तहसील मिलक में महिला की तहरीर पर दर्ज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उन पर धमकी देने और रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।


थाना मिलक पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया, मामले में आगे की कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
