जोन बरेली में चलाये गये डिजिटल रोड सेफ्टी ऑपरेशन परवाह में जनपद रामपुर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली द्वारा सोशल मीडिया टीम जनपद रामपुर को किया गया सम्मानित
सोशल मीडिया की शक्ति से बदली सड़क सुरक्षा की तस्वीर, कैंपेन चलाकर तोड़ें नेगेटिव नेरेटिव: एडीजी ने बरेली जोन आफिस में आयोजित समारोह में विजेता सोशल मीडिया टीमों को किया सम्मानित बरेली पुलिस की डिजिटल मुहिम ‘परवाह’ को जोरदार जन समर्थन, एक करोड़ से अधिक लोगों तक संदेश रामपुर पुलिस, बरेली पुलिस, बरेली ट्रैफिक पुलिस रही विजेता, प्रशस्ति पत्र शील्ड देकर किया उत्सावर्धन
बरेली जोन मुख्यालय पर आयोजित पुलिस सोशल मीडिया टीमों के सम्मान समारोह में एडीजी जोन रमित शर्मा ने कहा कि पुलिस के “परवाह (CARE)” डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान में बरेली जोन में जनजागरूकता की नई मिसाल कायम की है। सोशल मीडिया के जरिये चलाये गये डिजिटल सशक्त अभियान की बदौलत सड़क सुरक्षा का संदेश एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया गया। जनपद रामपुर, बरेली और यातायात पुलिस बरेली की सोशल मीडिया टीमों ने अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अभियान की सराहना करते हुए एडीजी बरेली जोन ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली नकारात्मकता को सकारात्मक अभियान के जरिए जवाब देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अफवाहों से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है – सही और रचनात्मक जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना। उन्होंने कहा कि इस बार जोन पुलिस ने सड़क सुरक्षा के संदेश को एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिये कैंपेन चलाया। इस तरीके के कैंपेन को हमें अपना हथियार बनाना है। इससे सोशल मीडिया पर नेगेटिव नेरेटिव सेट करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकेगा। उनकी अफवाहों की उड़ान के अरमानों को कुचला जा सकेगा। कैंपेन लोगों तक सही बात पहुंचाने में मददगार बनेगी।
वॉट्सऐप ग्रुप और फील्ड एक्टिविटी से बनी प्रभावी रणनीति
रामपुर के सोशल मीडिया प्रभारी ने बताया कि अभियान की शुरुआत थाना स्तर पर वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति से हुई एवं पुलिस की टीमों ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, खेल मैदान और सामाजिक आयोजनों में जाकर लोगों को प्रत्यक्ष रूप से जागरूक किया। साथ ही, सोशल मीडिया पर आकर्षक क्रिएटिव्स और स्लोगन के जरिए विशेष रूप से युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
प्रशस्ति, पुरस्कार और प्रेरणा का संगम
प्रथम पुरस्कार – जनपद रामपुर (शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि)
द्वितीय पुरस्कार – जनपद बरेली
तृतीय पुरस्कार – यातायात पुलिस, जनपद बरेली
प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने वाले जनपद:
बदायूं, मुरादाबाद, यातायात पुलिस, मुरादाबाद
सराहनीय पुरस्कार:
बरेली परिक्षेत्र, मुरादाबाद परिक्षेत्र, बरेली जोन
एडीजी, डीआईजी और एसएसपी से सम्मानित हुए 65 पुलिसकर्मी

सम्मान समारोह में कुल 65 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, जिन्हें शील्ड, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी परिक्षेत्र अजय साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान, एसपी क्राइम मनीष चंद्र सोनकर, सीओ गोपनीय मोहम्मद शुएब, पीआरओ इंस्पेक्टर अशोक कुमार, कार्यक्रम का संचालन इंस्पेक्टर विप्लव शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों की सोशल मीडिया टीमों ने हाइब्रिड मोड के माध्यम से अपने प्रयासों की प्रेजेंटेशन दी और अन्य जनपदों को प्रशिक्षित भी किया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19 अप्रेल से 19 मई 2025 तक चले परवाह अभियान को 1,00,50,530 डिजिटल व्यूज और 10,41,943 सोशल मीडिया इंटरैक्शन (लाइक, शेयर व रिप्लाई) प्राप्त हुए। इस अभियान में 5785 पोस्ट, 1828 पोस्टर, 2618 टेम्पलेट्स, 210 पेपर कटिंग्स और 1144 वीडियो का प्रयोग किया गया।
पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का विवरण निम्नवत हैः
प्रथम पुरस्कार- जनपद रामपुर
निरीक्षक जयवीर सिंह
उप निरीक्षक अजय शर्मा
कम्पयूटर ऑपरेटर विपिन कुमार
मुख्य आरक्षी अनिल गिल
मुख्य आरक्षी अरविन्द कुमार
मुख्य आरक्षी अमित कुमार
आरक्षी अंकुर तोमर
आरक्षी रजनीश सिंह
आरक्षी शशिपाल
आरक्षी दीपक कुमार
