रामपुर मे मुख्य चिकित्सा अधिशाक, ज़िला चिकित्सालय ने चिकित्सकों की मासिक बैठक ली,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने शासन द्वारा जारी निर्देशो के क्रम में चिकित्सालय के समस्त चिकित्सकों की बैठक ली। जिसमें H1N1 स्वाइन फ़्लू के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशो को बताया की कैसे इसके लक्षण हैं, H1N1 स्वाइन फ़्लू के मरीज़ को किस प्रकार अलग आल श्रेणी में रखना है, मरीज़ द्वारा दी गयी जानकारी को भी नोट कर आगे प्रेषित करना है, किन श्रेणियों में जाँच करवाना आवश्यक है साथ ही चिकित्सालय में मौजूद H1N1 स्वाइन फ़्लू की दवा को मरीज़ एवं उनके तिमारदारों को दिया जाना है।
उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में दस बेड वार्ड भी आरक्षित किया गया है, सभी हेल्थ वर्कर के लिए वैक्सीन भी उपलब्ध कराई जा रही है जिससे हमें इस गम्भीर बीमारी से लड़ने में सहायता मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सभी से समय से ड्यूटी पर निर्धारित वेशभूषा में उपस्थित रहने के लिए कहा, बताया कि समय से ड्यूटी पर आएँ और अपने कक्ष में बैठकर मरीज़ों को परामर्श दें, समय से बैठने से दूर दराज से आ रहे मरीज़ों को समय से उपचार मिल सकेगा और उनका समय भी बचेगा समय से उपस्थित नहीं होने वालों चिकित्सकों के ख़िलाफ़ नियमनुसार कार्यवाही भी की जाएगी।
सभी को निर्देशित किया की सभी चिकित्सक मरीज़ एवं उनके तीमारदार से मरदुल भाषा का उपयोग करैं। आगामी कायाकल्प के पियर अस्सेसमेंट को लेकर भी सीएमएस ने सभी चिकित्सकों से अपने अपने विभाग के रिकोर्ड को ठीक ढंग से व्यवस्थित करने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त सीएमएस ने सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया की वो सभी समय से वतड में भी राउंड लेना करें चिकित्सालय में कोई भी फ़िज़िशन तैनात नहीं है जिसके लिए लगातार शासन से माँग की जा रही है पर तब तक वार्ड में प्रतिदिन राउंड लेना सुनिश्चहित किया जाए।
सीएमएस ने सभी चिकित्सकों को चेतावनी भी दी की कोई भी चिकित्सक बाहर की दवा मरीज़ को ना लिखे यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया की चिकित्सालय लगातार मरीज़ों के हित में कार्य कर रहा है और सभी चिकित्सकों से अपने इस प्रयास को जारी रखने हेतु कहा गया।
