रामपुर। सामाजिक संगठन हम एकता मंच की आवश्यक बैठक नैनीताल रोड स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मास्टर ज़ुबैर साहब ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज़ खान ने किया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां और राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज़ खान की संस्तुति पर युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद रेहान एडवोकेट ने अपनी जिला कमेटी का गठन किया। इस अवसर पर कई युवा अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को पद देकर सम्मानित किया गया।
🏛 यूथ विंग की नई जिला कमेटी
मौ. तौसीफ (सैंजनी नानकार) – उपाध्यक्ष
शैज़ी ख़ां एडवोकेट (चमरव्वा) – उपाध्यक्ष
मोहम्मद राशिद एडवोकेट (अजयपुर) – उपाध्यक्ष
मौलाना मोहम्मद उसमान एडवोकेट (इंडरी) – सचिव
मोहम्मद शहाब (बागीचा चौधरान) – सचिव
कय्यूम मियां एडवोकेट (मनकरा) – संगठन सचिव
सुमैर खान एडवोकेट (चमरव्वा) – प्रचार सचिव
आदिल कुरैशी (बमनपुरी) – प्रचार सचिव
मोहम्मद शहाब (नानकार) – प्रचार सचिव
शाहनवाज सिद्दीकी (टांडा) – मीडिया प्रभारी
निशाद अहमद (बिलासपुर) – कार्यकारिणी सदस्य
मोहम्मद बिलाल (काशीपुर आंगा) – कार्यालय सचिव
शाहिद कुरैशी (रायपुर) – सदस्य
मुजम्मिल (डिग्री कॉलेज) – सदस्य
मौलाना अब्दुल अलीम (घेर तोगा) – सदस्य
वसीम अहमद (रामपुर) – सदस्य
बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां, राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज़ खान और नगर अध्यक्ष नादिर ख़ां बबलू ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
🌿 संगठन की दिशा और उद्देश्य
इस मौके पर डॉ. शुएब ख़ां ने हम एकता मंच का तराना प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां ने कहा कि “हम एकता मंच एक समाजसेवी संगठन है, जो जनहित के मुद्दों पर लगातार काम कर रहा है। संगठन को और मज़बूत बनाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण है।”
राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज़ खान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, “संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। आज जिन युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है, वे संगठन को नई ऊर्जा देंगे।”
युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद रेहान एडवोकेट ने कहा कि “हम हर संभव प्रयास करेंगे कि संगठन को ज़िले के हर कोने तक मज़बूती से पहुंचाया जाए। जल्द ही एक सशक्त युवा नेटवर्क तैयार किया जाएगा।”
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नादिर ख़ां बबलू, शाकिर ख़ां मेम्बर, मोहम्मद नाज़िम, इक़बाल ख़ां, नावेद ख़ां, मुनीर ख़ां, लईक अहमद, मुनव्वर मियां सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
