लखीसराय में सीनियर महिला राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ

लखीसराय(सरफराज आलम)31 मार्च 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ आज दिनांक 31 मार्च 2026 को KRK मैदान लखीसराय में किया गया।

इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन का उद्घाटन माननीय उपमुख्यमंत्री, श्री विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में माननीय विधायक सूर्यगढ़ा श्री रामानंद मंडल, जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार, नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जूली देवी, राज्य सचिव इम्तियाज अहमद, जिला फुटबॉल एसोसिएशन की सचिव सविता कुमारी, अध्यक्ष अभिषेक पटेल तथा जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति के माहौल में वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिससे पूरा मैदान देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा।उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और खेल के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है।

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं निष्पक्षता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और जिले की पहचान को राज्य स्तर पर सुदृढ़ बनाते हैं।यह चैंपियनशिप न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान कर रही है, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री द्वारा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे खिलाड़ियों में नया जोश और ऊर्जा देखने को मिली।
उद्घाटन के पश्चात आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए, जिसने आयोजन में उत्सव जैसा वातावरण बना दिया। इसके बाद माननीय अतिथियों द्वारा फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

शहर के केआरके मैदान में मंगलवार की देर शाम खेले गए राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में समस्तीपुर की टीम ने औरंगाबाद की टीम को दो एक से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। 90 मिनट के खेल में समस्तीपुर की टीम दूसरे हाफ के बाद अपना दबदबा बनाए रखा। पहले हाफ में औरंगाबाद की टीम के जर्सी नंबर 7 की खिलाड़ी नाजुक ने 25 वें मिनट में गोल दाग कर समस्तीपुर की टीम पर एक शून्य से बढ़त बनाया। दूसरे हाथ का मैच शुरू होने के बाद समस्तीपुर की टीम लगातार औरंगाबाद की टीम पर हावी रहा। दूसरे आप में के 39 में मिनट में समस्तीपुर के जर्सी नंबर 10 की खिलाड़ी खुशी और 59 वें मिनट में जर्सी नंबर 4 की खिलाड़ी शालू ने गोल दाग कर औरंगाबाद की टीम पर दो एक से जीत दर्ज किया। खेल के दौरान मुख्य रेफरी में रोशन गुप्ता सहायक रेफरी में रामरक्षा कुमार दीपक कुमार और रजी अमर शामिल थे। कॉमेंटेटर के रूप में पूर्णेन्दु शेखर मनोज मेहता और कंचन केसरी ने अपनी भूमिका निभाई। खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए समस्तीपुर टीम की शालू को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड दिया गया।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक पटेल जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह सचिव बबलू शर्मा महिला फुटबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष जूली यादव सचिव सविता शर्मा कोषाध्यक्ष शाहनवाज आलम संजय कुमार, आयोजन समिति के सचिव केदार यादव वरिष्ठ खिलाड़ी नवल मंडल आदि की भूमिका सराहनीय रही। इस मौके पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने बुजुर्ग खिलाड़ियों को मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित भी किया

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.