रामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट, जनपद के विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

रामपुर/लखनऊ, 21 सितंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास लखनऊ में शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर रामपुर जनपद के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता, मजबूत प्रशासनिक दृष्टिकोण और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी सकारात्मक सोच और मार्गदर्शन को उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रेरणादायक बताया।

इस मौके पर रामपुर के जिला प्रभारी राजा वर्मा एवं रामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार भी मौजूद रहे।

रामपुर में पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने किया Mission Shakti 5.0 के लाइव शुभारंभ में सहभाग

रामपुर, 21 सितंबर। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti 5.0) कार्यक्रम का शुभारंभ 20 सितंबर को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया।

रामपुर में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में मा. राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी रामपुर जोगेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वहीं रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी शाहबाद हर्षिता सिंह, अधिकारी-कर्मचारी एवं महिला प्रशिक्षु आरक्षियों ने लाइव प्रसारण देखा।

कार्यक्रम उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संकल्प दिलाया कि महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता से मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाया जाएगा।

जनपद रामपुर के सभी थाना परिसरों में भी लाइव प्रसारण आयोजित हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का अवलोकन किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.