रामपुर: 68वीं प्रदेशीय विद्यालीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में नगर विधायक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

रामपुर: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिंगनखेडा में 68वीं प्रदेशीय विद्यालीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में सब जूनियर हॉकी, जूनियर नेहरू हॉकी बालक/बालिका वर्ग-17 के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। नगर विधायक, जिलाधिकारी रामपुर और पुलिस अधीक्षक रामपुर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतियोगिता की तैयारियों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा। इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन में खिलाड़ियों को प्रेरित करने और उनके बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन देने का प्रयास किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.