Rampur Census Training 2026: जनगणना द्वितीय चरण के लिए जिला फील्ड ट्रेनर्स का दूसरे दिन का प्रशिक्षण सम्पन्न

प्रशिक्षण के साथ ही घरों की सूची और कार्ययोजना तैयार करें, शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित गणना पर रहे जोर: मुख्य विकास अधिकारी

Rampur Census Training 2026: रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनगणना द्वितीय चरण की तैयारियों के क्रम में जिला फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संत शिरोमणि रविदास सर्किट हाउस में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक चल रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी गुलाब चन्द्र ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Rampur Census Training 2026: अधिकारियों एवं कार्मिकों को शत-प्रतिशत प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्मिक जनगणना की प्रक्रिया, प्रश्नावली और निर्धारित दिशा-निर्देशों को पूरी तरह समझ लें, ताकि क्षेत्र में कार्य करते समय किसी प्रकार की समस्या न हो और शत-प्रतिशत गणना सुनिश्चित की जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों एवं कार्मिकों को शत-प्रतिशत प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के लिए उन्हीं कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए, जिनका प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका हो। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा में जनगणना का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाना है, इसलिए प्रशिक्षण समाप्त होते ही कार्मिक अपने-अपने क्षेत्र की कार्ययोजना के अनुसार कार्य प्रारंभ करने की तैयारी पूरी कर लें।

rampur-census-training-2026-district-field-trainers
जनगणना द्वितीय चरण की तैयारी

यह भी पढ़ें- Ellenabad Lal Dora Certificate: लाल डोरा और स्वामित्व प्रमाण पत्र बनवाने का मौका, नगरपालिका का कार्यकाल खत्म होने से पहले पूरा कराएं काम

जिलाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि गणना कार्य में प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज की जाए। इसके लिए मकानों एवं परिवारों की सूची समय से तैयार कर ली जाए तथा क्षेत्रवार कार्ययोजना बनाकर उसी के अनुरूप कार्य किया जाए। सीडीओ ने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिए कि गणना के दौरान पूछे जाने वाले 40 प्रकार के प्रश्नों को अच्छी तरह समझ लें। परिवार के मुखिया अथवा संबंधित सदस्य को आवश्यक जानकारी पहले से तैयार रखने के संबंध में जागरूक किया जाए, ताकि प्रगणक को निर्धारित समय पर सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके।

Rampur Census Training 2026: तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की दी गई जानकारी 

जिलाधिकारी ने कहा कि आधार एवं बैंक विवरण सहित मांगी जाने वाली अन्य सूचनाओं के संबंध में परिवारों को समय रहते जानकारी दी जाए, जिससे गणना कार्य में अनावश्यक विलंब न हो। सीडीओ ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान ही कार्मिक अपने क्षेत्र से संबंधित घरों की सूची, क्षेत्रवार कार्ययोजना एवं अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें, ताकि 1 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले स्थलीय गणना कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जा सके। उन्होंने सभी कार्मिकों से प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझने और क्षेत्र में उसका सही ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार निमेष एवं अंकुर शुक्ला द्वारा जनगणना के विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षणार्थियों को गणना कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, परिवारों से सही जानकारी प्राप्त करने तथा निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं दर्ज करने के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं जिला जनगणना अधिकारी आनन्द कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर/नोडल अधिकारी रत्निका श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.