- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर मे अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थाना बिलासपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
21 जुलाई 2026 को अमन शर्मा निवासी डैम कॉलोनी, बिलासपुर ने रुद्राक्ष शर्मा के ढाबे से 4 बैटरी ल्यूमिनस एल्टीनेटर की कॉपर वायर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में थाना बिलासपुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
इसके अलावा 23 अगस्त 2026 की रात बिल्डिंग की दुकान से टिन हटाकर एल्टीनेटर का तार, गड्डू के खोखे से टिन हटाकर स्पेयर पार्ट्स का सामान तथा पप्पू के खोखे से एल्टीनेटर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच आगे बढ़ाई।
एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों और संभावित बरामदगी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
