ज्वालानगर के राम चौक पर रोशन हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’

Rampur: भारत के प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ज्वालानगर स्थित राम चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर केक भी काटा गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सेवा, समर्पण, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए विकसित भारत-2047 के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता का संदेश दिया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ थीम पर आधारित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहयोग, सामाजिक सद्भाव और विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.