Rampur मे समय 12:30 बजे ग्राम अजीतपुर, शाहबाद रोड, थाना सिविल लाइन, रामपुर पर सड़क किनारे बने नाले में 7 साल के बच्चे के डूबने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार अग्निशमन केंद्र सदर से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सदर सुमित तंवर के नेतृत्व में तत्काल फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल को रवाना किया गया।

फायर सर्विस यूनिट, स्थानीय पुलिस एवं जन समुदाय द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा नगर पालिका से 2 जेसीबी बुलवाकर नाले पर बनी स्लैब को उठाकर बच्चे को ढूंढा गया। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात एक स्लैब के नीचे बच्चा फंसा हुआ मिला। फायर सर्विस यूनिट, स्थानीय पुलिस एवं जन समुदाय द्वारा बच्चे को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
