गौ तस्करों पर रामनगर पुलिस का शिकंजा, वांछित आरोपी गिरफ्तार

  • रिपोर्ट: पंकज झां

वाराणसी: पशु क्रूरता और गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौ तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ मोहम्मद अजीम (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना रामनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 0055/2026 में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत वांछित चल रहे आरोपी को 2 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर मोदी स्कूल तिराहे के पास से दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान सोनू उर्फ मोहम्मद अजीम निवासी ग्राम रेवसा, थाना अलीनगर, जनपद के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने गौ तस्करी से जुड़े वाहनों को चलाने और इस कार्य के बदले धन कमाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि गौ तस्करी और पशु क्रूरता में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.