राजीव वधवा बने युवा अरोड़वंश सेवा समिति के अध्यक्ष, युवराज गिल्होत्रा व प्रेम अनेजा बने उपाध्यक्ष

ऐलनाबाद, 9 अगस्त ( एम पी भार्गव )स्थानीय वार्ड नंबर 9 में स्थित अरोड़वंश धर्मशाला में आज युवा अरोडवंश सेवा समिति की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में समिति की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें राजीव वधवा को युवा अरोडवंश सेवा समिति का सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनित गया। इस अवसर पर  युवराज गिल्होत्रा व प्रेम अनेजा दोनो को उपाध्यक्ष तथा नरेश कटारिया व सुरेश गिल्होत्रा दोनो को समिति का संरक्षक बनाया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव वधवा ने सभी को भाई बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। वहीं अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति पर अरोडवंश समाज के सभी वरिष्ठजनों व युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अरोडवंश समाज की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वे इसे पूरी सत्यनिष्ठा से निभाएंगे। वहीं पूरे अरोडवंश समाज के युवाओं को एकजुट करके समाज के उत्थान में अपना पूरा योगदान देंगे। उन्होंने अरोडवंश समाज के सभी युवाओं को आगे आकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वे शीघ्र ही अपनी शेष कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे और अगले सप्ताह एक रक्तदान शिविर भी आयोजित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.