थाना राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — जुआ खेल रहे 13 जुआरी गिरफ्तार, ₹63,950 नगद, 8 मोटरसाइकिल और बोलेरो बरामद

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं जुआरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम लूसा में खेत के कमरे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष राजगढ़ दयाशंकर ओझा मय पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मौके से ₹52,500 नगद, जामा तलाशी से ₹11,450 (कुल ₹63,950/-), ताश के 52 पत्ते, 8 मोटरसाइकिल और 1 बोलेरो वाहन बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं —

श्याम सिंह पुत्र विजय सिंह

राम प्रसाद सिंह पुत्र विजय सिंह

रामबली पुत्र फूलचन्द्र

मनोज पुत्र कैलाश

विकास सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह

बच्चालाल पुत्र सुखदेव प्रसाद

सूर्यप्रकाश पुत्र राम सिंह

आनन्द पुत्र मधुरन

राहुल पुत्र राकेश

रविशंकर सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह

राकेश कुमार सिंह पुत्र हौशला सिंह

जितेन्द्र पुत्र छोटेलाल

गुड्डू पुत्र राजेन्द्र

सभी आरोपी जनपद मीरजापुर व सोनभद्र के निवासी हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध मु.अ.सं. 181/2025, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने कहा कि अपराध और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी जारी रहेगी। उन्होंने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.