- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
राजगढ़: सेमरी जंगल क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों तस्करों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने 12 गोवंश को मुक्त कराया और दोनों अभियुक्तों के पास से दो तमंचे बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेमरी जंगल में कुछ गो तस्कर मौजूद हैं। जब पुलिस टीम वहां पहुंची, तो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों तस्करों के पैरों में गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से गो तस्करी में लिप्त थे और उनके खिलाफ आधा दर्जन पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
घायल तस्करों को पुलिस ने तुरंत राजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गैंग से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं।
