Bihar News: रेलवे सुरक्षा बल ने की मानवता की मिसाल कायम,एक लावारिश अवस्था में पड़े नवजात शिशु को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी को किया सुपुर्द

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम 

लखीसराय! निरीक्षक प्रभारी किऊल से सूचना प्राप्त हुई कि किउल के प्लेटफार्म संख्या -03 के PWI ऑफिस के पीछे एक नवजात शिशु को रखकर कोई चला गया है।
सूचना पर उप निरीक्षक ललन कुमार सिंह,उप निरीक्षक रमेश कुमार व जीआरपी किऊल की महिला उप निरीक्षक प्रियदर्शी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे,बच्ची जीवित थी,नवजात शिशु को लेकर रेलवे हेल्थ यूनिट किऊल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार किया गया।तदोपारंत चाइल्ड वेलफेयर कमिटी, लखीसराय को सूचित किया गया, तो उनके स्टाफ मुकेश कुमार महिला स्टाफ के साथ उपस्थित हुए जिनको उचित देखभाल हेतु सुपुर्द किया गया।
बच्चा मिलने के स्थान पर सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्ची को रख कर जाने वाले के बारे में पता नहीं चल सका!रेलवे सुरक्षा बल काफी गहनता से इसकी जांच कर रही है!उपरोक्त जानकारी किउल रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रशांत कुमार ने दी!

Leave A Reply

Your email address will not be published.