प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अवाक हुए सम्मानित

सोनभद्र। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह राबर्ट्सगंज में बुधवार को अखिल भारतीय सरकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा के आगमन पर आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी दौरान डॉ. अशोक कुमार अवाक को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अवाक ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षक हितों की मजबूती से पैरवी करते रहेंगे और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 28 फरवरी 2026 को होने वाले मंडलीय सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विभाग से समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में महासंघ के प्रांतीय महामंत्री अशोक कुमार सिंह, प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी प्रसाद, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, कार्यवाहक अध्यक्ष शिवराज सिंह, राजकीय शिक्षक संघ सोनभद्र के जिलाध्यक्ष डॉ. राजन चतुर्वेदी, विन्ध्याचल मंडल अध्यक्ष अमर सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन से जुड़े दिशा-निर्देशों पर चर्चा की और उपयोगी सुझाव साझा किए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.