जिले की मंडियों में 3,56,927 मीट्रिक टन धान की खरीद पूरी, उठान प्रक्रिया जारी

  •  रिपोर्ट एम पी भार्गव ऐलनाबाद

ऐलनाबाद, सिरसा; 
जिला सिरसा की विभिन्न अनाज मंडियों में इस सीजन में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अब तक 3,56,927 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। जिले में खरीद कार्य सुचारू रूप से जारी है और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल खरीदी गई धान में से —

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 1,66,012 एमटी,

हैफेड ने 1,52,787 एमटी,

तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 38,128 एमटी धान की खरीद की है।

साथ ही, धान के उठान की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। अब तक 2,75,426 मीट्रिक टन धान का मंडियों से उठान पूरा किया जा चुका है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि जिले की प्रमुख मंडियों में खरीदी गई धान की मात्रा इस प्रकार है —

बड़ागुढ़ा मंडी – 7,929 एमटी

डबवाली मंडी – 46,858 एमटी

कालांवाली मंडी – 93,538 एमटी

फग्गू मंडी – 10,578 एमटी

रानियां मंडी – 15,551 एमटी

रोड़ी मंडी – 14,937 एमटी

सिरसा मंडी – 34,193 एमटी

सुरतिया मंडी – 8,216 एमटी

थिराज मंडी – 9,307 एमटी

ओढां मंडी – 16,327 एमटी

उन्होंने बताया कि अन्य मंडियों में भी धान की आवक लगातार जारी है और खरीद कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने किसानों से अपील की कि वे धान को पूरी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो और उन्हें शीघ्र भुगतान प्राप्त हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.