ऐलनाबाद नगर के वार्ड नंबर तीन में पेय जल की कमी को लेकर लोगों में परेशानियां बढ़ी , वार्ड पार्षद के सहयोग से बुझी लोगों की प्यास,,,,, 

ऐलनाबाद 13 जून ( एम पी भार्गव ) ऐलनाबाद शहर के वार्ड नंबर 3 में पेय जल की भयंकर कमी के चलते यहां के निवासियों को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है , जिसका कारण स्थानीय जल प्रदाय विभाग की वाटर सप्लाई व्यवस्था ठप्प हो जाना बताया गया है।

   कभी इनकी मोटर जल जाति है ,कभी पाइपें रुक जाती है तथा कभी विद्युत आपूर्ति रुक जाती है ,पिछले दो दिनों से पेय जल की आपूर्ति ना होने से यहां के निवासियों में त्राहिमाम मचा देख कर इस वार्ड के वार्ड पार्षद श्री सुभाष प्रेमी ने लोगों की प्यास बुझाने के लिए पेय जल वितरण हेतु वार्ड में पानी के टैंकर मंगवा कर पूरे वार्ड में जल का वितरण कर वार्ड वासियों का विश्वास जीता है ।

श्री सुभाष प्रेमी ने बताया कि शीघ्र ही जल प्रदाय विभाग इस पेय जल समस्या को दूर करने का प्रयास कर रहा है । उन्होंने बताया कि जब तक विभाग इस समस्या को दूर नहीं कर पाता तब तक वह जनसहयोग से वॉर्ड के लोगों हेतु टैंकर्स के माध्यम से जल आपूर्ति कर उनकी मुश्किलों का समाधान करते रहेंगे । स्थानीय जल प्रदाय विभाग को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए लोगों को इस समस्या से तुरंत निजात दिलाने हेतु कोई स्थाई प्रबंध करना चाहिए

Problems increased among the people due to shortage of drinking water in ward number three of Ellenabad city, people's thirst was quenched with the help of the ward councilor,,,,,

Leave A Reply

Your email address will not be published.