लोगो डिज़ाइन पर एक लाख रुपये का पुरस्कार, शहीद स्मारक के लिए आमंत्रित की गई प्रविष्टियाँ

ऐलनाबाद, सिरसा (एम पी भार्गव): हरियाणा सरकार द्वारा अंबाला कैंट के नजदीक अंबाला-नई दिल्ली नेशनल हाईवे-44 पर 1857 की क्रांति में शहीद हुए वीरों की याद में शहीद स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। इस स्मारक के लिए प्रतीक चिन्ह (लोगो) तैयार करने के लिए सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं।

प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार और अंतिम तिथि

प्रतिभागी को शहीद स्मारक के प्रतीक चिन्ह का चयन होने के बाद एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इच्छुक व्यक्ति अपनी प्रविष्टियाँ 1 अप्रैल 2025 तक एससीओ नं. 200-201, सेक्टर 17-सी, चंडीगढ़ में भेज सकते हैं। इसके अलावा, प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि और प्रतीक चिन्ह ई-मेल (directorshaheedsamarak@gmail.com) पर भी भेजने होंगे।

नियम और शर्तें

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रामनाथ ने बताया कि प्रविष्टियाँ 1857 की क्रांति (भारत की आजादी की पहली लड़ाई) की थीम पर आधारित होनी चाहिए। प्रतीक चिन्ह में ग्राफिक एलिमेंट, आइकॉन, शेप, कलर, बैकग्राउंड, फॉन्ट ले-आउट आदि का ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रतीक चिन्ह ऐसा होना चाहिए जो स्मारक की पहचान को दर्शाता हो और प्रेरणादायक हो।

प्रतीक चिन्ह क्लासिक, विंटेज या मॉडर्न किसी भी प्रकार का हो सकता है। मोनोग्राम, वर्ड मार्क्स, हिस्टोरिकल मार्क्स, एबस्ट्रैक्ट मार्क्स भी हो सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रतीक चिन्ह सिंपल, मेमोरेबल, रिलेवेंट, टाइमलेस और वर्सेटाइल हो।

इसके साथ ही, प्रतिभागियों को ध्यान रखना होगा कि प्रतीक चिन्ह में कोई वाटरमार्क न हो, यानी प्रतीक चिन्ह पर कोई भी लिखा हुआ नहीं होना चाहिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.