स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रामपुर. जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम की कार्ययोजना के अनुसार राजकीय इण्टर कालेज, काशीपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल प्रांगण से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य नफीस अहमद खान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली विद्यालय स्टाफ की संरक्षता में ग्राम काशीपुर, मझरा भुर्जी की मड़ैया एवं ग्राम अजयपुर क्षेत्र में होती हुई विद्यालय में सम्पन्न हुई। इसके बाद विद्यालय में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेंहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में जिसमें महक कक्षा-11 ने प्रथम स्थान, नाजरीन कक्षा 12 ने द्वितीय तथा शिफा बी कक्षा – 8 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,
कार्यक्रम में विक्की सिंह, क०स० रफी अहमद, नावेद इस्लाम, नईम, अफसाना बी, फरहाना बी एवं फरहा ने सहयोग प्रदान किया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.