अयोध्या आगमन से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी का भावपूर्ण वक्तव्य—“प्रभु श्रीराम भारत की आत्मा और गौरव का आधार”

दिल्ली। अयोध्या यात्रा से एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभु श्रीराम के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए भावपूर्ण वक्तव्य जारी किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम भारतवर्ष की आत्मा, चेतना और गौरव का मूल आधार हैं। प्रधानमंत्री ने इसे अपने जीवन का अद्भुत सौभाग्य बताया कि उन्हें 25 नवंबर की सुबह अयोध्या के दिव्य-भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन का अवसर प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे वे श्रीरामलला के दर्शन और पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे वे रामलला मंदिर के पवित्र शिखर पर केसरिया ध्वज के विधिवत आरोहण के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

उन्होंने कहा कि यह केसरिया ध्वज भगवान श्रीराम के तेज, शौर्य, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। साथ ही यह ध्वज भारत की आस्था, अध्यात्म तथा सांस्कृतिक विरासत का जीवंत संकेत भी है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश का समापन “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.