विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी को क्लीन स्वीप से रोकने की तैयारी — पूर्वांचल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नया दांव

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

आजमगढ़, 4 जुलाई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वांचल में पार्टी की जड़ें और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने आजमगढ़ के अनवरगंज क्षेत्र में अपना नया आवास बनवाया है, जिसका गृह प्रवेश समारोह आज संपन्न हुआ।

हालांकि इस कार्यक्रम में काशी के पंडितों की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। सूत्रों के अनुसार, काशी के धर्माचार्यों ने हाल ही में इटावा में ब्राह्मण समाज से जुड़े एक विवाद को लेकर नाराजगी जताई थी और इसी कारण उन्होंने गृह प्रवेश पूजा कराने से इनकार कर दिया।

इस इनकार के बाद कार्यक्रम की कमान स्थानीय ब्राह्मणों को सौंपी गई।
सगड़ी क्षेत्र के चंदन जी मेहराज ने अखिलेश यादव के नए आवास पर गृह प्रवेश की विधि संपन्न कराई, जबकि अतरौलिया के श्याम धर चौबे ने भूमि पूजन कराया। दोनों पुरोहितों ने वैदिक परंपराओं के अनुसार पूजा संपन्न की, जिसमें अखिलेश यादव का पूरा परिवार भी शामिल रहा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नया आवास सिर्फ निजी निवास नहीं, बल्कि पूर्वांचल में अखिलेश की सियासी सक्रियता का स्थायी ठिकाना बन सकता है। सपा नेतृत्व की नजर 2027 के विधानसभा चुनाव पर है और यह कदम बीजेपी के “क्लीन स्वीप मिशन” को पूर्वांचल में टक्कर देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.