अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू, तिजारा में लगेगा तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

12 से 14 जून तक चलेगा योग प्रशिक्षण शिविर, सभी आयु वर्ग के लोग ले सकते हैं भाग

तिजारा, 11 जून: हर वर्ष की तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तिजारा में भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पतंजलि योग समिति तिजारा के तत्वावधान में 12 जून से 14 जून तक तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

स्थान और समय निर्धारित, कुशल प्रशिक्षक देंगे प्रशिक्षण
यह योग शिविर सरस्वती पब्लिक स्कूल, कृष्णा कॉलोनी तिजारा के प्रांगण में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिविर में कुशल योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास करवाया जाएगा।

सभी के लिए खुला आमंत्रण
यह शिविर सरकारी, गैर-सरकारी कर्मचारी, सर्वसाधारण नागरिक, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों के लिए खुला है। आयोजकों ने सभी से समय का विशेष ध्यान रखने और अपने साथ योग के लिए चादर अथवा बिछावन लाने की अपील की है, ताकि प्रशिक्षण में कोई व्यवधान न हो।

21 जून को होगा मुख्य आयोजन
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागी योगाभ्यास में सम्मिलित होंगे। आयोजन को सफल बनाने हेतु समिति द्वारा तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।

योग समिति ने अधिक से अधिक लोगों से इस निशुल्क योग शिविर में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.