प्रयागराज के शैलेंद्र गौड़ ने किया कमाल — 18 साल की मेहनत से बनाया छह-स्ट्रोक इंजन, देगा 200 किमी का माइलेज!
रिपोर्ट: मंजय वर्मा
प्रयागराज।;उत्तर प्रदेश के शैलेंद्र गौड़ ने अपने जुनून, लगन और नवाचार की मिसाल पेश करते हुए लगातार 18 वर्षों की मेहनत के बाद एक छह-स्ट्रोक इंजन (Six-Stroke Engine) तैयार किया है। यह इंजन पारंपरिक चार-स्ट्रोक इंजनों से कहीं अधिक ईंधन-कुशल और पर्यावरण के अनुकूल है।
शैलेंद्र गौड़ के अनुसार, उनका यह इंजन प्रति लीटर पेट्रोल में 176 से 200 किलोमीटर तक का शानदार माइलेज देने में सक्षम है। खास बात यह है कि यह इंजन मल्टी-फ्यूल सिस्टम पर भी चल सकता है, यानी यह पेट्रोल के अलावा अन्य ईंधनों से भी काम कर सकता है।
इस इंजन की सबसे बड़ी विशेषता इसका कम प्रदूषण उत्सर्जन है, जो इसे भविष्य की हरित तकनीक (Green Technology) के लिए एक अहम आविष्कार बनाता है। यह न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है, बल्कि बढ़ते ईंधन संकट का समाधान भी साबित हो सकता है।
शैलेंद्र गौड़ का यह अभिनव प्रयास देश में स्वदेशी तकनीकी विकास का एक उज्ज्वल उदाहरण है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तकनीक को बड़े स्तर पर अपनाया जाए, तो यह भारत को ईंधन दक्षता और प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बना सकता है।
