टोटो चालक से रामगढ़चौक थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया उद्भेन

एसडीपीओ शिवम कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

लखीसराय(सरफराज आलम) लखीसराय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का उद्वेदन कर लिया है।एसडीपीओ शिवम कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि 4 फरवरी 2026 को रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के रात्रि करीब 9:00 बजे कोली नहर के समीप टोटो सवार एक व्यक्ति से तीन अपराधियों ने चाकू का भय दिखा कर मोबाइल और नगद रुपए लूट लिए थे।

इस संबंध में लूट की घटना की प्राथमिकी रामगढ़ चौक थाना में दर्ज की गई थी।घटना के बाद जिले की पुलिस द्वारा एक एसआईटी का गठन किया गया था।तत्पश्चात रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने सड़क लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को धर दबोचा साथ ही साथ घटना में उपयोग किए गए चाकू सहित लूट गए नगद रुपए भी बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी उपलब्ध की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है। बताते चलें कि लखीसराय जिले की पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निरंतर कार्य को अंजाम देते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों में भेज रही है।पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।ताकि अपराध के ग्राफ में कमी आए।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.