स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में  एक्शन में आई पुलिस, विभव की तलाश में जुटीं

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (17 मई) को AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. एफआईआर दर्ज होने के साथ ही दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. एफआईआर दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम गुरुवार देर रात को विभव कुमार के घर पहुंची जहां वो नहीं मिले. इस दौरान उनके घर पर केवल उनकी पत्नी मौजूद थीं. वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस का 10 टीमों को गठित किया गया है.

इसके अलावा राष्ट्रीय महिला महिला आयोग ने विभव कुमार को शुक्रवार की सुबह 11 बजे संज्ञान लेते हुए, पेश होने का आदेश दिया था. वहीं सूत्रों की मानें को विभव कुमार को गुरुवार (16 मई) की सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर केजरीवाल के साथ देखा गया था. जहां वे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस मामले को लेकर बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर भी जा सकती है.

मामले को लेकर क्या बोली स्वाति मालीवाल?
स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को अपने साथ हुई बदसलूकी को लेकर प्रतिक्रिया दी थी और अपने सोशल माडिया हैंडल एक्स पर लिखा था ‘मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है. मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी.’

इसके आगे उन्होंने लिखा कि बीते दिन मेरे लिए बहुत कठिन बीते, जिन लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की उनका धन्यवाद देती हूं. वहीं जिन भी लोगों ने मेरा Character Assassination करने की कोशिश की उन्हें भी भगवान खुश रखे.’

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.