लखीसराय में पुलिसिया कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप

रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने तीन भगोड़े अपराधियों के घरों पर चिपकाए इश्तहार

लखीसराय।लखीसराय जिले की पुलिस लगातार अपराधियों और माफियाओं पर नकेल कस रही है। जिससे अपराध जगत से जुड़े लोगों में खौफ का माहौल है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में निरंतर अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में रामगढ़ चौक थाना कांड संख्या- 152/25 दिनांक 15/ 8 /25 धारा 310 (4 )/310(5)/132 bns &25(1-b)a/26/27/35 Arms act के प्राथमिक नामजद अभियुक्त ओम यादव,पिता टहल यादव,ग्राम-बिहरौरा, जोगिंदर तांती उर्फ जोगी तांती,पिता अर्जुन तांती ग्राम-बिहरौरा दोनों थाना रामगढ़ चौक,गुलाब यादव पिता-नागो यादव उर्फ नागेश्वर यादव,ग्राम-पचना थाना-लखीसराय जो गिरफ्तारी के डर से कई महीनो से भागे फिर रहे हैं।भगोड़ा रहने के कारण लखीसराय न्यायालय द्वारा उक्त तीनों अभियुक्त के विरुद्ध इश्तिहार जारी किया गया।न्यायालय के आदेश के आलोक में तीनों अभियुक्त के घर पर विधिवत इश्तिहार चिपकाए गया। इसके बावजूद भी अगर उक्त तीनों अभियुक्त न्यायालय में ससमय आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।उक्त कार्रवाई जिले के रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में अन्य पुलिस पदाधिकारीयों एवं कर्मियों के द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.