नई दिल्ली (16 जून): सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने सोमवार को सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत SCCL के कर्मचारियों को विशेष वेतन बचत खाता (Salary Saving Scheme) की सुविधा दी जाएगी। इस योजना में ₹1.25 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा भी शामिल है।
यह समझौता हैदराबाद में PNB के प्रबंध निदेशक और CEO अशोक चंद्रा और SCCL के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।
बैंक के अनुसार, यह साझेदारी कोयला खनन क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस वेतन खाता योजना में बीमा कवर के अलावा अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी शामिल होंगी।
PNB ने कहा कि यह पहल न सिर्फ कर्मचारियों की आर्थिक स्थिरता को मजबूत करेगी, बल्कि सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी एक मॉडल उदाहरण बनेगी।
