- रिपोर्ट: नीरज मित्तल
दिनांक: 23 जनवरी।भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित परीक्षा पे चर्चा (9वां संस्करण) के अंतर्गत 23 जनवरी 2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक–3, फरीदाबाद में जिला स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों से लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन, तार्किक सोच, आत्मविश्वास तथा परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या महोदया द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परीक्षा को उत्सव की तरह लेने तथा तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
क्विज़ प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, त्वरित निर्णय क्षमता और विषयगत ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, समयबद्धता और सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहना की।
विद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, आयोजकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
khabre junction
