स्वस्थ बचपन से सशक्त भविष्य की ओर सरकार का प्रयास

नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र जी ने कार्यक्रम में की सहभागिता

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur: स्वस्थ बचपन और बेहतर पोषण की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत रविवार को विकास भवन में प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने सहभागिता की। इस दौरान रसोइया बहनों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया।

नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइया बहनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनके समर्पण, सेवाभाव और जिम्मेदारी से बच्चों को नियमित रूप से पोषणयुक्त आहार मिल रहा है। ऐसे में उनके कार्यों का सम्मान किया जाना सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और पोषण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वस्थ बचपन ही सशक्त, शिक्षित और समृद्ध समाज की नींव रखता है। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री पोषण योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

नगर विधायक ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा कार्ड जैसी सुविधाओं से जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने स्वस्थ बच्चों, बेहतर पोषण और सशक्त समाज के संकल्प को मजबूत करने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में रसोइया बहनों के योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.