आगामी 25 फ़रवरी को मन की बात करेंगे पीएम मोदी – हंसराज पप्पू

रामपुर, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू ने विशेष बैठक बुलाई, जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 25 फरवरी 2024 को होने वाले मोदी की मान की बात के कार्यक्रम में जिले के समस्त पदाधिकारी को एक विशेष लक्ष्य दिया। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए रामपुर जिले के समस्त 1789 बूथ पर मान की बात का कार्यक्रम होना निश्चित किया और सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह अपने-अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इकट्ठा कर मन की बात का कार्यक्रम अवश्य सुने। बैठक में जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, मान की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक अनुज सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, सौरभ पाल लोधी, दिनेश शर्मा, अर्जित सक्सेना, राहुल गुप्ता, शुभम सक्सेना, करताल लोधी, ऋषि पांडे, जमुना प्रसाद लोधी और अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.