पीएम मोदी UAE पहुंचे, UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने किया जोरदार स्वागत

नई दिल्ली। पीएम मोदी 13 फरवरी को यानी आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम अहलान मोदी (हैलो मोदी) को संबोधित करेंगे. उसके बाद 14 फरवरी को UAE की राजधानी में BAPS हिंदू मंदिर में समापन समारोह में शामिल होंगे।

दोनों नेताओं ने आमने-सामने और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। उन्होंने द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की और सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने व्यापार और निवेश, डिजिटल बुनियादी ढांचे, फिनटेक, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के आपसी संबंधों जैसे सभी क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने का स्वागत किया। चर्चा में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी शामिल रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.