गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वडोदरा में किया रोड शो

₹82,950 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर मिला जनसमर्थन

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर सोमवार सुबह वडोदरा पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। सुबह करीब 10 बजे वडोदरा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने एयरफोर्स स्टेशन तक लगभग 1 किलोमीटर लंबा रोड शो किया।

हजारों की संख्या में लोग सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री को बधाई देने पहुंचे। इस ऑपरेशन को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के दौरान दाहोद, भुज और गांधीनगर में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे और ₹82,950 करोड़ की लागत वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.