पौधरोपण व उनका संरक्षण पितरों को सच्ची श्रद्धांजलि- नगर पार्षद सुभाष चंद्र

ऐलनाबाद 29 अक्टूबर ( एम पी भार्गव ,) आरआर मेमोरियल कालेज ममेरा रोड ऐलनाबाद के प्रांगण में बुधवार की सुबह स्व. एडवोकेट रोहित सिहाग की तीसरी पुण्यतिथि पर परिजनों व स्टॉफ सदसयों ने सामाजिक संस्था टीम मिशन ग्रीन के सहयोग से पौधारोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नगर पार्षद सुभाष चन्द्र ने कहा कि पौधरोपण व उनका संरक्षण पितरों को सच्ची श्रद्धांजलि है। पर्यावरण प्रदूषण से जूझ रहे समूचे विश्व में पौधरोपण करना परम पुनीत कार्य है। पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड गैस अवशोषित करते हैं एवं प्राण वायु ऑक्सीजन छोड़ते हैं। यह हमारे लिए फल फूल अनाज औषधि आदि प्रदान करते हैं। टीम सदस्य बलराज सिंह कूका ने कहा कि पेड़ पौधे धरती माता के श्रृंगार हैं। हमारा जीवन पेड़ पौधों पर ही निर्भर है। अगर पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो हमारा जीवन भी नहीं रहेगा। स्कूल प्रधानाचार्य शीशपाल वर्मा ने बच्चों से आग्रह किया कि आने वाला समय आपके हाथ में है और पर्यावरण का संरक्षण करना भी आपका दायित्व बनता है। टीम प्रधान सोहनलाल सोनी ने इस दौरान स्कूल स्टाफ का धन्यवाद करते हुए कहा कि पौधारोपण कर बिछड़ी हुई आत्मा को एक सच्ची श्रद्धांजलि है क्योंकि सबसे उत्तम कार्य आज के समय में पौधारोपण का ही है जो हमें समयानुसार करना चाहिए। इस अवसर पर टीम मिशन ग्रीन संस्थापक व नगर पार्षद सुभाष चन्द्र,प्रधान सोहनलाल सोनी, उपाध्यक्ष अशोक खींचवानिया, बलराज कूका, प्रदीप धुन्ना,रिक्कू रखड़ा, चौधरी आरआर मेमोरियल सोसायटी अध्यक्ष सविता सिहाग, राहुल सिहाग,अनिल नेहरा,इंदु नेहरा,स्कूल प्रधानाचार्य शीशपाल वर्मा, स्टॉफ सदस्य सीता राम, जितेन्द्र कुमार, वर्षा कुमारी, नवदीप कौर , सतिंदरजीत कौर, चमनदीप कौर, बलकार सिंह ,रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

रमेश इन्सां के नमित श्रद्धांजलि नामचर्चा आयोजित
(सच कहूँ) मानवता की सेवा में हमेशा आगे रहने वाले ब्लॉक ऐलनाबाद के रमेश इन्सां पिछले रविवार को बीमारी के कारण सतगुरु के चरणों में जा विराजे। उनके नमित आयोजित नामचर्चा में पहुंची हुई साध-संगत व रिश्तेदारों ने रमेश इन्सां को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नामचर्चा का आयोजन शहर की जैन धर्मशाला पर किया गया। नाम चर्चा में कविराजों भाइयो ने चेतावनी प्रथाएं शब्द चल दिये ओढ़ निभा के सतगुरु के प्यारे, बन्दे छोड़ जाएगा इस जग को, दुनिया सराए में ना दिल को लगाना, झूठा है ये देश, दो दिन का बसेरा आदि लगाए। पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षा पर चलते हुए वह हमेशा मानवता सेवा में लगे रहते थे। आगे उनका पूरा परिवार भी डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है और पूज्य गुरुजी में अटूट श्रद्धा रखता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.