पार्टी से निष्कासित भाजपा नेता की सीएम योगी के साथ की तस्वीर वायरल

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा ने दिखाया था बाहर का रास्ता

रामपुर। राम मंदिर और मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी देने का षड्यंत्र रचने वाले आरोपी भी भाजपा से जुड़े हैं। वही पार्टी से निष्कासित भाजपा नेता कमल रावत की तस्वीर यूपी के सीएम के साथ वायरल होने पर चर्चा का विषय बन गया है।

बता दें कि भाजपा के निष्कासित नेता कमल रावत को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम को रावत की गिरफ्तार हुई। इससे पहले, भाजपा ने आरोपी को पार्टी से निकाल दिया था। 29 दिसंबर को रावत पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा। मुकदमा दर्ज होने के एक दिन बाद भाजपा ने कमल रावत के खिलाफ एक्शन लिया।

आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट (POCSO) और संबंधित IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 29 दिसंबर को पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। लेकिन कोर्ट में बयान दर्ज नहीं हो सका।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.