पटना: सामाजिक संगठन राइजअप कम्युनिटी फाउंडेशन का सम्मान समारोह राजधानी पटना के कालिदास रंगालय में आयोजित किया गया। राइजअप कम्युनिटी फाउंडेशन सम्मान समारोह में बतौर अतिथि पद्मश्री विमल जैन, सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट पवन टून, शिक्षाविद गुरू रहमान, आरजे अंजली,अनुराग डांगी, मनीष रावत, नेहा सिंह राठौर, यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया के उप संपादक प्रेम कुमार, सुनील झा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत संस्था की सचिव निशी मिश्रा और आंगतुक अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। इसके बाद सभी अतिथियों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राइजअप कम्युनिटी फाउंडेशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने डांस, गायन,रैप की प्रस्तुति देकर लोगों को दिल जीत लिया। मौके पर बच्चों को ट्रेनिंग देने वाले शिक्षकों को संस्था की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को किताब मेडल और सर्टिफिकेट दिये गये, जिन्हें पकार उनके चेहरे खुशी से खिल गये। आंगतुक अतिथियों ने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है ,जरूरत उन्हें सही मंच देने की है। राइजअप कम्युनिटी फाउंडेशन इस दिशा में सराहनीय काम कर रहा है। राइजअप कम्युनिटी फाउंडेशन के सभी सदस्य इसके लिये बधाई के हकदार हैं।
निशी मिश्रा ने बताया कि राइजअप कम्युनिटी फाउंडेशन के माध्यम से स्लम एरिया के बच्चों को शिक्षा के साथ ही डांस,गायन ,पेटिंग समेत कई विद्याओं की नि.शुल्क ट्रेनिंग दी जाती है। हम चाहते हैं कि सभी बच्चे अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करें।स्लम के बच्चों का मनोबल बढ़ाने एवं उनकी प्रतिभा का सम्मान करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे राइजअप कम्युनिटी फाउंडेशन से जुड़े वॉलेनटियर (लीडर) आदित्य, खुशी, गौतम, शालिनी, मुस्कान, आयेशा, साहिल, शादाब,वसीम, श्रद्धा, रिचा,दीपक, विकास, स्वाति,आशु, प्रकृति, रवि, प्रिंस, सुधा, केशव, शर्मिष्ठा और कई अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। सम्मान समारोह में राइजअप कम्युनिटी फाउंडेशन को सोशल मीडया पर प्रमोट करने वाले ब्लॉगर, सोशल मीडिया पार्टनर को भी सम्मानित किया गया।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
