पटना हाई कोर्ट ने AK-47 मामले में बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को बरी किया, जेल से बाहर आए

पटना: पटना हाई कोर्ट ने शुक्रवार, 16 अगस्त को AK-47 मामले में बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को बरी कर दिया। इसके बाद अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर आ गए, जहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ जेल के बाहर जुटी हुई थी। समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, हालांकि अनंत सिंह ने मीडिया से कोई खास बातचीत नहीं की।

अनंत सिंह को एके-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह इस मामले में 2019 से जेल में बंद थे। पुलिस ने उनके घर से एके-47 बरामद किया था, जिसके बाद मामला बिहार में सुर्खियों में आ गया था। सिविल कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी, जिसे अनंत सिंह ने पटना हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। पटना हाई कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में उन्हें बरी कर दिया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।

अनंत सिंह के बेटे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं।” उन्होंने आगे कहा कि लोगों में उत्साह है कि उनके पिता जेल से बाहर आ गए हैं। पटना उच्च न्यायालय द्वारा बरी किए जाने के बाद अनंत सिंह के समर्थकों में खुशी का माहौल है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.