महिला चिकित्सालय के एसएनसीयू में सुविधाओं के अभाव में मरीज़ झेल रहे दिक्कतें

बदायूं। ज़िला महिला अस्पताल आए दिन अव्यवस्थाओ के चलते चर्चा में बना रहता है।काफी शिकायतों के बाद भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे।
आज हालात ये हैं कि भीषण गर्मी के चलते आमजन को एसी और कूलरों का सहारा लेना पड़ रहा है वहीं महिला अस्पताल में एस एन सी यू में सोमवार को भी एसी नहीं चलाई जा रही। बता दें कि महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में 12 बच्चों के भर्ती होने की सुविधा है। बार बार अधिकारियों द्वारा निर्देशित करने के बाद भी महिला अस्पताल का स्टाफ अपनी हठधर्मिता पर उतारू है। स्टाफ की लापरवाही के चलते सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं मरीज वंचित है। छोटे छोटे शिशु जिन्हें सामान्य बच्चों से अधिक गर्मी का एहसास होता है और उन्हें गर्मी से बचाकर रखा जाता है वहीं मासूम बच्चे गर्मी झेलने पर मजबूर हैं।

वहीं आस पास के वार्डो में आर ओ सिस्टम भी बंद पड़े हैं।
पी एन सी वार्ड में भी कोई कूलर नही चल रहा है। मरीजों के पुछने पर मौजूद स्टाफ द्वारा झिड़क दिया जाता है। तीमारदारों में स्टाफ के प्रति नाराजगी है। जिनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.