पतंजलि योग परिवार ऐलनाबाद ने श्रद्धा व उत्साह से मनाया भारत स्वाभिमान स्थापना दिवस

ऐलनाबाद, 05 जनवरी ( एम पी भार्गव ): पतंजलि योग परिवार ऐलनाबाद द्वारा भारत स्वाभिमान स्थापना दिवस इस वर्ष श्रद्धा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्मशाला में संचालित निःशुल्क मस्त आदर्श योग कक्षा के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ तथा इसकी अध्यक्षता संगठन मंत्री डॉ. राजगोपाल बेनीवाल ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत ओउम् उच्चारण, गायत्री मंत्र एवं सामूहिक प्रार्थना के साथ की गई। इसके पश्चात योग साधकों को योग-प्राणायाम एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास एवं योग मंदिर ट्रस्ट ने अपने 31 वर्षों की यात्रा में योग, आयुर्वेद, स्वदेशी, शिक्षा एवं सनातन-वैदिक संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
वक्ताओं ने बताया कि योगऋषि स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में आज योग और आयुर्वेद ने वैश्विक स्तर पर विशेष पहचान बनाई है। पतंजलि योग परिवार ऐलनाबाद उनके इस योगदान के लिए आभार व्यक्त करता है।स्थापना दिवस के अवसर पर भजन-कीर्तन एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें योग साधकों ने आहुति देकर देश, समाज एवं मानव कल्याण की कामना की। साथ ही युवाओं से योग, स्वदेशी एवं भारतीय संस्कृति को अपनाने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर जनता वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नवशेर सिंह, अजय कुमार सरदाना, महेश मित्तल, साहबराम कड़वासरा, दुर्गादत्त, नरेश तनेजा, नारायण सिंह, संजय बंसल तहसील प्रभारी गीता बेनीवाल, ममता मित्तल, मोनिका गर्ग, मीनाक्षी कानसरिया, किरण शर्मा, संतो देवी सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित योग साधकों को प्रसाद वितरित किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.