पैंथर्स क्रिकेट क्लब ने टाइगर क्रिकेट क्लब अभयपुर को सात रन से हराया

शानदार बल्लेबाजी के लिए मोनू सिंह को चुना गया मैन ऑफ द मैच

लखीसराय(सरफराज आलम) जिला समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में सोमवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ग्रुप बी का नौवें मैच में पैंथर्स क्रिकेट क्लब ने टाइगर क्रिकेट क्लब अभयपुर को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। बेहतर बल्लेबाजी करने वाले पैंथर्स क्रिकेट क्लब के मोनू सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संघ के सचिव सह वार्ड पार्षद गौतम कुमार मंडल ने बताया कि पैंथर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

निर्धारित 35 ओवरों में टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाया। जिसमें सबसे बड़ी भूमिका मोनू सिंह ने निभाया। जिन्होंने आक्रामक अंदाज में 93 रन का शानदार पारी खेला। उनके अलावा अंकित ने 46 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टाइगर सीसी अभयपुर की ओर से गेंदबाजी में नीतीश कुमार यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार विकेट एवं गुरुदेव कुमार को तीन सफलता हासिल किया। 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर सीसी अभयपुर की टीम ने भी कड़ा मुकाबला किया।

मगर पूरी टीम 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 195 रन ही बना पाया। टीम की ओर से रिजवान ने सबसे अधिक 67 रन की जुझारू पारी खेला। जो टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सका। पैंथर क्रिकेट क्लब की गेंदबाजी में अनुराग कुमार और अंकित सिंह ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट लिया। अंतिम ओवर में मैच पूरी तरह से रोमांचक हो गया था। मगर पैंथर क्रिकेट क्लब ने संयम बनाए रखते हुए सात रन से जीत दर्ज कर लिया। प्रतियोगिता का अगला मुकाबला मंगलवार को पैंथर क्रिकेट क्लब और डीसीसी बड़हिया के बीच खेला जाएगा।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.