पाकिस्तान की भारत पर हमले की नाकाम कोशिश, सेना ने आसमान में ही कर दिया सब तबाह

दो पाकिस्तानी पायलट ज़िंदा पकड़े गए, भारतीय सेना सतर्क

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ दुस्साहसिक हरकत की, लेकिन इस बार भी उसे करारा जवाब मिला। पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों, ड्रोन और लड़ाकू विमानों से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना की सतर्कता और ताकत के आगे उसकी एक न चली।

भारतीय वायुसेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार पाकिस्तानी फाइटर जेट्स, कई ड्रोन, और दागी गई मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। इस पूरे घटनाक्रम में भारत को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ, जबकि पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।

सबसे बड़ी सफलता भारतीय सेना को तब मिली जब दो पाकिस्तानी पायलटों को ज़िंदा पकड़ा गया। दोनों को भारत की हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इनसे कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह हमला न सिर्फ भारत की सैन्य ताकत को परखने की नाकाम कोशिश थी, बल्कि इसका जवाब पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश भी है कि भारत अब हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.