बच्चों के समग्र विकास के लिए ब्लॉक स्तर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन : एएसपी फैसल खांन  

करीब 7700 स्कूली बच्चों ने यातायात नियमों पर आधारित ब्लॉक स्तरीय परीक्षा में भाग लिया  

ऐलनाबाद ,सिरसा 21 नवंबर ( एम पी भार्गव ) पुलिस महानिदेशक यातायात के निर्देशानुसर व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में आज सिरसा पुलिस ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यातायात नियमों पर आधारित ब्लॉक स्तर की परीक्षा का आयोजन करवाया गया । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैसल खांन व डीएसपी संजीब बल्हारा ने स्वयं स्कूलों में पंहुचकर यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के बारे में जानकारी हासिल की । एएसपी फैसल खांन ने बताया कि इस परीक्षा में जिला भर के सभी स्कलों के करीब 7700 स्कूली विधार्थियों ने यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया । उन्होंन बताया कि यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा सम्पन करवाने में स्थानीय शिक्षा विभाग का काफी योगदान रहा है । उन्होंने आमजन व स्कूली बच्चों से आह्वान करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों को अपने मन से अपनाए न कि पुलिस के भय से । उन्होंने कहा कि बचपन के समय सीखी हुई बाते बच्चे जिंदगी भर याद रखते हैं, इसीलिए अभिभावकों को अपने बच्चों को बचपन में ट्रैफिक निमयों के बारे में अच्छी शिक्षा दें ताकि वे भविष्य में अच्छे नागरिक साबित हो सकते हैं,क्योंकि की बचपन का समय स्वर्णिम कॉल होता है तथा सीखने और सीखाने का सही समय होता है । उन्होंने जिला के सभी स्कूल व कॉलेजो के विधार्थियों से आह्वान किया है कि वे यातायात नियमों की स्वयं पालना कर अपने आसपास के लोगों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करें ताकि यातायात व्यवस्था को और अधिक सदृड़ बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सदृड व सुचारु बनाने व लोगों का जीवन सुरक्षित रखने के लिए लगातार सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से आमजन व स्कूली बच्चों को यातायात नियमों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है, जिसके काफी सार्थक परिणाम आ रहे है । उन्होने कहा कि यातायात नियमों की पालना कर बच्चे यातायात व्यवस्था को व्यवस्था को सदृड़ बनाने में अहम योगदान दे सकते है । एएसपी फैसल खांन ने अभिवावकों से अपील करते हुए कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलानें दें । ट्रैफिक नियमों पर आधारित परीक्षा को लेकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित थे । इस अवसर पर डीएसपी संजीव बल्हारा ने उपस्थित बच्चों से कहा कि हर व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण होता है,जीवन को सुरक्षित रखना स्वयं की जिम्मेदारी है । थोड़ी सी एहतियात बरतने से बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकता है । उन्होंने कहा कि अधिकांश देखने में आता है, कि लोग दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने से हिचकिचाते हैं,ऐसे लोग स्वयं व दुसरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं । दुपहिया वाहनों पर हेलमेट लगा कर चले जिससे आप खुद भी एक्सीडेंट होने से बचेंगे तथा दुसरों का जीवन भी सुरक्षित रहेगा । वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें इसे आपके जीवन को खतरा हो सकता है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शीघ्र ही यातायात नियमों पर आधारित जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करवा कर इस परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले विधार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा । इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार भी मौजूद रहें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.