उधमिता विकास पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

ऐलनाबाद 4 सितंबर ( एम पी भार्गव ) सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय, मीठी सुरेरां, ऐलनाबाद में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार के निर्देशानुसार कार्यकारी प्राचार्य प्रो दलीप सिंह की अध्यक्षता एवं प्लेसमेंट और इंटर्नशिप सेल के इंचार्ज प्रो सावन कुमार व प्रो. अशोक कुमार के संयोजन में उधमिता विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें कुंजीगत भाषण हेतु अमरीकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंग्लिश लैंग्वेज एलेनाबाद के निदेशक एडवोकेट अजय कुमार ने शिरकत की ।महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि इस वर्कशॉप का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्य श्री दलीप सिंह ने श्री अपने स्वागत भाषण से किया।उन्होंने इस पहल की सराहना की और छात्रों के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्पीकर अजय कुमार ने छात्रों से संबोधन में कहा कि उद्यमिता नवाचार, आर्थिक विकास और सामाजिक प्रगति की आधारशिला है। उद्यमिता जोखिम उठाने, नवाचार और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।उद्यमिता विकास वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति के कौशल, ज्ञान और प्रेरणा को बढ़ाकर एक सफल व्यवसाय स्थापित करने और उसे सफलतापूर्वक चलाने के लिए तैयार किया जाता है। मंच का संचालन प्रो. सावन कुमार ने किया और अंत में धन्यवाद प्रो. अशोक कुमार ने किया।इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों के साथ विधार्थीओं ने भारी संख्या मे अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.