सिविल लाइन क्षेत्र के पीड़ित फिरोज खान ने फर्जी पत्नी के डर से मुख्यमंत्री और एसपी से लगाई न्याय की गुहार

रामपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आसरा कॉलोनी निवासी पीड़ित युवक फिरोज खान ने अपनी पत्नी आसमा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रामपुर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में फिरोज खान ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी आसमा लगातार पुलिस में झूठे प्रार्थना पत्र देकर फर्जी मुकदमा लिखवाने की धमकी दे रही है। उसने दावा किया कि पत्नी उससे 10 लाख रुपये की मांग कर रही है, जबकि वह पहले ही उसे 2 लाख रुपये दे चुका है।

फिरोज का कहना है कि वह रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है और गरीब तबके से है। उसके दो बच्चे हैं और एक पत्नी है, लेकिन पत्नी के उत्पीड़न से वह परेशान है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पेशेवर तरीके से लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करती है।

फिरोज ने मीडिया के माध्यम से भी गुहार लगाते हुए कहा कि महिला की गोपनीय जांच कराई जाए। साथ ही उसने बताया कि महिला के खिलाफ रामपुर और मुरादाबाद में कई मुकदमे दर्ज हैं। फिरोज ने यह भी आरोप लगाया कि इस महिला के साथ ज़फर और आदिल नाम के लोग भी जुड़े हुए हैं, जो उसे गलत कामों में बढ़ावा देते हैं।

पीड़ित ने कहा कि रोजाना सिविल लाइन पुलिस उसके घर दबिश देती है और उसे थाने बुलाया जाता है, जिससे उसका जीवन संकट में है। उसने मुख्यमंत्री और एसपी रामपुर से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.