कानूनी सहायता सेवाओं के लिए शिविर आयोजित

ऐलनाबाद 17 सितंबर ( एम पी भार्गव ) उपमंडल ऐलनाबाद की उप तहसील रानिया के वार्ड नम्बर 6 में स्थित डब्ल्यूसीडीपीओ कार्यालय में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में चलाए जा रहे अभियान ‘संकल्प’ के तहत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले एक दिवसीय कानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर और आसपास के गांवों से करीब 60 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर महिलाओं को विभिन्न कानूनी अधिकारों और सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।

माननीय न्यायाधीश आशीष आर्य के आदेशानुसार आज ऐलनाबाद कोर्ट से महिला अधिवक्ता शांति देवी व पीएलवी रेखा स्वामी ने महिलाओं को बताया कि जरूरत पड़ने पर वे मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही घरेलू हिंसा, संपत्ति विवाद, महिला उत्पीड़न और अन्य कानूनी समस्याओं से संबंधित शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया। सर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बताया कि वह किस प्रकार से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में विधिक सेवा प्राधिकरण से तुरंत संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर पूजा, सुन्दर, सुपिंद्र कौर भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.