मेडिकल कॉलेज बदायूं में चिकित्सक एवं चिकित्सा छात्रों का सतत चिकित्सा शिक्षा पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
बदायूं से इतंजार हुसैन की रिपोर्ट
मेडिकल कॉलेज बदायूं में प्राचार्य की अध्यक्षता में चिकित्सक एवं चिकित्सा छात्रों का सतत चिकित्सा शिक्षा पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार की शुरुआत डॉक्टर शिवम कामथन डिपार्मेंट आफ कम्युनिटी मेडिसिन के द्वारा सभी का स्वागत करके की गई इसके बाद डॉक्टर विनेश कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी ने भारत, यू पी एवं बदायूं में टी बी का बर्डन के बारे में विस्तार से बताया एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनपद में टी बी कार्यक्रम में कितने प्रतिशत सहभागिता है।
डॉ कोमल लोहचव द्वारा पलमोनरी ट्यूबरक्लोसिस, क्लिनिकल फीचर्स मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से बताया गया।
डॉक्टर मानस शर्मा डब्लू एच ओ कंसल्टेंट ने टी बी के मरीज के कांटेक्ट में रहने वाले पांच साल से छोटे बच्चो व अन्य लोगों को इस बीमारी से बचाव हेतु टी पी टी देने के बारे में बताया, डॉक्टर सरवन भार्गव एच ओ डी डिपार्टमेंट ऑफ़ पैथोलॉजी द्वारा रोल ऑफ़ पैथोलॉजिस्ट इन एक्स्ट्रा पलमोनरी ट्यूबरक्लोसिस के बारे में बताया गया,डॉ सीमा सरन एच ओ डी डिपार्टमेंट का ऑप्स एवं गायनी ने ट्यूबरक्लोसिस इन ऑब्सट्रेटिकस एंड गायनेकोलॉजी में होने वाली टी बी के बारे में विस्तार से बताया।
डॉक्टर सुधीर बेरी एच ओ डी डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स ने ट्यूबरक्लोसिस इन ऑर्थोपेडिक्स के बारे में बताया। डॉ विपिन कुमार सीनियर डिपार्मेंट आफ रेस्पिरेट्री मेडिसिन द्वारा पोस्ट टी बी सीक्वल के बारे में बताया गया।
डॉक्टर एन सी प्रजापति प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं द्वारा पूरे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया,अंत में डॉक्टर सीपी सिंह सीएमएस द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।
सेमिनार का संचालन डॉ तौसीफ खान द्वारा किया गया। सेमिनार में राजकीय मेडिकल कालेज के सभी मेडिकल स्टूडेंट एवं क्षय रोग विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

