मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा देकर बेल्ट पेपर से चुनाव करवाएं तो ही उनकी शक्ति का पता चलेगा
एडवोकेट जरनैल बराड़ ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
ऐलनाबाद, 13 जून ( एम पी भार्गव )खंड के गांव तलवाड़ा खुर्द निवासी एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके अपने विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा देकर बेल्ट पेपर से चुनाव करवाने की मांग करते हुए ऐलनाबाद के एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस अवसर पर एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में ईवीएम से चुनाव होने के कारण लोगों के मन में अनेक तरह की शंकाएं है। इसलिए लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए इन शंकाओं को दूर करना सरकार का दायित्व है। एडवोकेट बराड़ ने कहा कि वह गत लंबे समय से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके अपने विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा देकर बेल्ट पेपर से चुनाव करवाने की मांग अलग-अलग माध्यम से करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया है ,जिसके चलते उन्होंने अपनी इस मांग को लेकर अब ऐलनाबाद के एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चाहिए कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र से तुरंत इस्तीफा देकर बेल्ट पेपर से चुनाव करवाए अगर वह बेल्ट पेपर से चुनाव जीत जाते हैं तो लोगों के मन में ईवीएम के प्रति पैदा हुई शंकाएं पूरी तरह से दूर हो जाएगी और इस तरह से ट्रिपल इंजन की सरकार के प्रति लोगों के मन में विश्वास और भी बढ़ेगा। एडवोकेट बराड़ ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं और वह उम्मीद करते हैं कि वह उनकी इस मांग पर ध्यान देते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा देकर बेल्ट पेपर से चुनाव करवाकर जीत दर्ज करके लोगों के मन में पैदा हुई शंकाओं को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मुख्य मुख्यमंत्री द्वारा इस मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो वह इस मांग को पूरा करवाने के लिए अपनी नई रणनीति बनाएंगे।
