हरदोई युवा महोत्सव के छठे दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता और बैंड शो से सजी रंगारंग शाम

  • रिपोर्ट: सुमित श्री

हरदोई। भूरज सेवा संस्थान के तत्वाधान में चल रहे हरदोई युवा महोत्सव के छठे दिवस का आयोजन रचनात्मकता और संगीत से सराबोर रहा। दिन के प्रथम चरण में जहाँ रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मकता का परिचय दिया, वहीं द्वितीय चरण में देर रात तक हुए “रिदम द बैंड शो” ने माहौल को संगीतमय बना दिया।

प्रथम चरण में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में निधि, निशा, प्रियांशी, रौनक सहित 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ इन्हरव्हील क्लब की चेयरमैन पारुल तिवारी, क्लब सदस्य रेनू तिवारी और गीता मिश्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन कर किया। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। इस प्रतियोगिता का संयोजन राखी श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जबकि संचालन स्मृति मिश्रा ने किया।

द्वितीय चरण में शाम का माहौल और भी जीवंत हो उठा जब रिदम द बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ यश ज्वेलर्स के व्यवसायी नीरज गुप्ता और भूरज सेवा संस्थान के मंत्री अशोक उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन कर किया।

बैंड शो में मुख्य गायक कुणाल रजत, पैड वादक निर्भय कृष्णानंदवशी, गिटार पर सत्यम अवस्थी, तबला-ड्रम-कीबोर्ड पर क्रमशः आयुष ठाकुर, अभिषेक सिंह, सत्यम अवस्थी और अंशु राज ने शानदार प्रदर्शन किया।

भूरज सेवा संस्थान के मंत्री अशोक उपाध्याय ने सभी कलाकारों और सहयोगियों का आभार जताया। आयोजन में राम अवस्थी, सुनील त्रिवेदी, सुमित श्रीवास्तव, भानु, अंशु गुप्ता, स्मृति मिश्रा, प्रिया सिंह और मनीष कुमार का विशेष योगदान रहा। वहीं, ऋषभ राजवंशी, प्रियांशु भारती, जतिन अवस्थी, नीरज अस्थाना, मोनिका शर्मा, राखी श्रीवास्तव और प्रिया कश्यप ने व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.